Sunday, October, 05,2025

सर क्रीक में पाक ने दुस्साहस किया तो भूगोल बदल जाएगा

नई दिल्ली/भुज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सर क्रोक सेक्टर में इस्लामाबाद के किसी भी दुस्साहस का निर्णायक जवाब दिया जाएगा, जो इतिहास और भूगोल दोनों को बदल देगा। गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट एक सैन्य अड्डे पर सिंह की यह टिप्पणी पड़ोसी देश द्वारा विवादित क्षेत्र में सैन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार की पृष्ठभूमि में आई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के साथ दशहरा मनाया और इस अवसर पर 'शस्त्र पूजा' की। सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है और तनाव बढ़ाकर पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना उसका उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने पाकिस्तान की हवाई रक्षा को बेनकाब कर दिया तथा भारत की निर्णायक क्षमता को साबित कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने लाहौर तक पहुंचने की क्षमता का प्रदर्शन किया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची जाने का एक रास्ता इसी क्रीक से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक सेक्टर पर विवाद पैदा करता रहता है, जबकि भारत इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए बार-बार प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि सर क्रीक से सटे इलाकों में उसके सैन्य बुनियादी ढांचे का हालिया विस्तार उसकी नीयत को दशांता है।

टाइडल बर्थिग' सुविधा व संयुक्त नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन

सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सरकीक सेक्टर में 'टाइडल बर्थिंग' सुविधा और एक संयुक्त नियंत्रण केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 'टाइडल बर्थिग' सुविधा का मतलब है ऐसा बंदरगाह ढांचा जहां जहाजों को ज्वार के अनुरूप बांधने और संचालित करने की सुविधा हो।

क्या है सर क्रीक

सर क्रीक गुजरात के कच्छ के रण और पाक के बीच 96 किमी लंबा ज्वारीय मुहाना है। दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सीमा रेखाओं की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण इसे एक विवादित क्षेत्र माना जाता है।

सशस्त्र बलों की सराहना

सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के रक्षा नेटवर्क में सेंध लगाने के पाकिस्तान के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने की असफल कोशिश की। अपनी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय सेनाएं जब चाहे और जहां चाहे, पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery