Friday, June, 27,2025

अमेरिका गए नाबालिग भारतीयों पर निर्वासन का खतरा !

वॉशिंगटन: अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर उन्हें निर्वासित करना शुरू कर दिया। इसमें भारतीय भी शामिल हैं। लेकिन अब अमेरिका में वैध तरीके से रह रहे उन हजारों भारतीयों पर भी खतरा मंडरा रहा है, जो एच-4 वीजा धारक हैं।

दरअसल अमेरिका में रहने वाले एच1-बी वीजा धारकों के 21 साल से कम उम्र के बच्चों को एच-4 वीजा दिया जाता है। लेकिन अमेरिका के नए आव्रजन नियमों के मुताबिक, एच-4 वीजा धारक 21 साल की उम्र पूरी करने के बाद एच1-बी वीजा धारकों के आश्रित के तौर पर मान्य नहीं होंगे। इससे ऐसे हजारों भारतीयों पर अमेरिका से वापसी का खतरा मंडराने लगा है, जो नाबालिग के तौर पर अमेरिका पहुंचे थे। इन लोगों को उनके एच-1बी वीजा धारी माता-पिता पर आश्रित घोषित नहीं किया जा सकता। ऐसा करने से उन्हें वहां बने रहने की परमिशन मिल सकती थी। एक अनुमान के अनुसार ऐसे करीब 1.34 लाख भारतीय हैं, जिनकी आयु 21 साल होने वाली है और उनके परिवारों के पास्न ग्रीन कार्ड नहीं है।

इनको मिलता है एच-1 बी वीजा

एच-1बी वीजा उन लोगों के लिए होता है, जो गैर-प्रवासी होते हैं। इसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विदेशी लोगों को नौकरी देने की मंजूरी दी जाती है। यह नौकरियां तकनीकी और विषय की विशेषज्ञता को आधार मानकर दी जाती हैं।

पहले वीजा स्टेटस में बदलाव के लिए मिलते थे दो साल

अब तक इन लोगों को दूसरा वीजा स्टेटस पाने के लिए 2 साल का समय मिलता था, लेकिन अमेरिका के नए आव्रजन नियमों के कारण ऐसे लाखों लोगों के मुश्किल पैदा हो गई है। इनमें कई लोग पहले से ही विकल्प की तलाश में जुटे हैं। कुछ लोग कनाडा, ब्रिटेन जैसे देशों में जाने की तैयारी में हैं, जहां बसने को लेकर नीतियां थोडी लचीली है। अमेरिकी सिस्टम में बड़े पैमाने पर बैकलॉग है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery