Thursday, June, 26,2025

ईरान के 3 परमाणु केंद्रों पर हमले

तेल अवीव: इजराइल ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष में अब अमेरिका ने खुलकर हस्तक्षेप किया है। रविवार तड़के भारतीय समयानुसार 4:30 बजे अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों फोडों, नतांन और इस्फहान पर हवाई हमला किया। इस मिशन में 125 जेट विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर शामिल थे। इन विमानों ने 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए। अमेरिका ने मिशन को 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' नाम दिया। मिशन सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से नहीं था बल्कि केवल परमाणु ठिकानों को नष्ट करना लक्ष्य था।

फोडों एनरिचमेंट प्लांट

  • नतांज के बाद ईरान का दूसरा बड़ा यूरेनियम प्यूरिफिकेशन प्लांट
  • ईरान की एक पहाड़ी में 295 फीट, लगभग 90 मीटर गहराई में मौजूद
  • इसका कंट्रोल ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के पास
  • हवाई हमले से तबाह करना आसान नहीं था, सिर्फ अमेरिकी जीबीयू 57, बंकर बस्टर बम और बी-2 स्टेलथ विमान नुकसान पहुंचाने में सक्षम

नतांज- एटॉमिक फैसिलिटी सेंटर

  • इस साइट पर नौ परमाणु बम बनाने जितना यूरेनियम मौजूद।
  • एडवांस सेंट्रीफ्यूज लगे हैं। इससे यूरेनियम-235 की सफाई होती है।

इस्फहान- परमाणु टेक्नोलॉजी सेंटर

  • यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी, यहां कच्चे यूरेनियम को गैस में बदला जाता है।
  • इस्फहान में ईरान का सबसे बड़ा एयरबेस
  • हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां भी यहां मौजूद हैं।

ट्रंप-वेंस की सिचुएशन रूम से निगरानी

हमले के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सिचुएशन रूम में मौजूद थे। वेंस ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान के परमाण्ड कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना है। हम युद्ध नहीं चाहते हैं।

परमाणु विकिरण का कोई संकेत नहीं

ईरान की परमाणु एजेंसी ने पुष्टि की है कि तीन ठिकानों पर हमले हुए हैं, लेकिन विकिरण के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ईरान ने कहा है कि वह अपने वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ जल्द पुनर्निर्माण करेगा। रूस ने अमेरिकी हमले की निंदा की है।

नेतन्याहू ने ट्रंप का समर्थन किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर हमला इतिहास बदल देने वाला निर्णय है।

अमेरिका को दीर्घकालिक परिणाम भुगतने होंगे:

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र का उल्लंघन बताया। उन्होने चेतावनी दी कि अमेरिका को इसके "दीर्घकालिक परिणाम" भुगतने होंगे और ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी विकल्पों पर विचार करेगा।

भारत ने ईरान-इजराइल तनाव पर जताई गहरी चिंता, शांति की अपील

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की और तत्काल शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया। यह वार्ता अमेरिका द्वारा ईरान के फोडों, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर बी-2 बमवर्षकों से हमले के कुछ ही घंटे बाद हुई। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की और तनाव कम करने की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery