Wednesday, November, 05,2025

ट्रंप ने मिस्र में गाजा सीजफायर प्लान पर साइन किए

तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मित्र के शहर शर्म अल शेख में शिखर सम्मेलन में गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इसे बहुत खास बताया। ट्रंप ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ मिलकर इस सम्मेलन का नेतृत्व किया। 20 से ज्यादा देशों के नेता वहां थे, लेकिन इजराइल और हमास के लोग नहीं बुलाए गए। इससे पहले गाजा संघर्ष में दो साल बाद सोमवार से इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो गई। हमास ने इजराइल को 4 बंधकों के शव लौटा दिए हैं। इसमें नेपाली बंधक बिपिन जोशी का भी शव शामिल है। बिपिन जोशी नेपाल के एक छात्र थे, जिन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को किबुत्ज अलुमिम के एक फार्म से अगवा किया गया था। वह लर्न एंड अर्न प्रोग्राम के तहत इजरायल गए थे। इसके अलावा गाई इलौज, योसी शाराबी और डैनियल पेरेज के शव भी इजरायल लाए जा रहे हैं।

हम ट्रंप के शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं: मोदीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गाजा पट्टी में दो साल बाद सभी 20 जीवित इजराइली बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ईमानदार प्रयासों' का समर्थन करता है। मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, 'बंधकों की रिहाई उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत संकल्प का सम्मान है।'

इजरायल-ईरान शांति समझौते का प्रस्ताव पेश

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों की सराहना की और इजरायल-ईरान शांति समझौते का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ परमाणु समझौता गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद करेगा। ट्रंप ने इसे 'नए मध्य पूर्व का ऐतिहासिक उदय' बताया और कहा कि यह आतंक और मृत्यु के युग का अंत और विश्वास, आशा व ईश्वर के युग की शुरुआत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery