Wednesday, April, 22,2026

अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस गहराया

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बहुचर्चित शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मंगलवार को ही पाकिस्तान में समझौता साइन हो सकता है, वहीं ईरान ने बातचीत में शामिल होने को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ डील 'आज ही' हो सकती है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच रहा है। हालांकि, तेहरान ने अमेरिकी कदमों को 'उकसाने वाला" बताते हुए वार्ता पर संदेह जताया है।

पाक में कूटनीतिक हलचल तेज

इस बीच पाकिस्तान में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम से मुलाकात कर संभावित वार्ता और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा की। राजधानी इस्लामाबाद के रेड जोन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां वार्ता होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, यदि बातचीत होती है तो यह एक दिन तक सीमित नहीं रह सकती। कोशिश एक अस्थायी समझौता (एमओयू) तैयार करने की है।

ईरान बोला... वार्ता पर कोई निर्णय नहीं हुआः ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अगले दौर की वार्ता पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी कार्रवाई कूटनीति के अनुकूल नहीं है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक गतिविधियों और ईरानी जहाज पर कार्रवाई को लेकर तेहरान ने कड़ा विरोध जताया है।

ईरान युद्ध मेरा फैसला, इजराइल ने नहीं उकसायाः ट्रंप

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ सख्त रुख उनका खुद का फैसला है और इसमें इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कोई भूमिका नहीं रही। वहीं, नेतन्याहू ने संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ इजराइल का अभियान अभी जारी रहेगा। क्षेत्रीय स्तर पर भी संवाद जारी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें मौजूदा संकट के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery