Thursday, April, 24,2025

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को, अंतिम दर्शन आज से

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस के निधन के बाद 'कार्डिनल्स' ने अपना पहला निर्णय लेते हुए उनका अंतिम संस्कार शनिवार को करना तय किया है, वहीं बुधवार से श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। फ्रांसिस का उत्तराधिकारी चुनने के चुनन लिए एक बैठक शुरू होने से से पहले, आगे की प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्डिनल्स (प्रमुख पादरी) पहली बार मंगलवार को वेटिकन के धर्मसभा हॉल में मिले। पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया था। निमोनिया के कारण पांच सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह अपने अपार्टमेंट में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप के निधन के बाद दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं।

कार्डिनल्स ने सेंट पीटर स्क्वायर में फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए शनिवार सुबह 10 बजे का समय तय किया है। इस प्रक्रिया को 'कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स' के डीन कार्डिनल गियोवानी बतिस्ता रे संपन्न कराएंगे।

श्रद्धालु कर रहे हैं प्रार्थना

वेटिकन ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद मंगलवार को उनकी पहली तस्वीर जारी की जिसमें लकड़ी के ताबूत में रखी उनकी पार्थिव देह के साथ ही प्रार्थना करते हुए वेटिकन के 'सेक्रेटरी ऑफ स्टेट' को देखा जा सकता है। पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को लाल रंग के वस्त्र से ढके लकड़ी के ताबूत में देखा जा सकता है जिसके साथ उनकी पादरी टोपी (माइटर) रखी है।

इटली और अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच स्थगित

अर्जेंटीना मूल के पोप के सम्मान में इटली और अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच स्थगित कर दिए गए। फ्रांसिस सैन लोरेंजो फुटबॉल क्लब के बड़े प्रशंसक थे।

डोनाल्ड ट्रंप होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अर्जेटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

पोप के निधन पर कौन होता है प्रभारी

पोप का निधन हो जाने की स्थिति में कैमरलेंगो या चैम्बरलेन को मृत्यु को प्रमाणित करना होता है और पोप के अपार्टमेंट को सील करना होता है। वह नए पोप के पदभार ग्रहण करने तक वेटिकन के दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

अंतिम संस्कार के बाद नौ दिनों तक शोक

पोप के निधन पर उनके अंतिम संस्कार के बाद, नौ दिनों का आधिकारिक शोक रखा जाता है। इस अवधि के दौरान, कार्डिनल रोम पहुंचते हैं और कॉन्क्लेव से पहले निजी तौर पर मिलते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery