Thursday, April, 24,2025

पर्यटन को नहीं होने देंगे नुकसान: गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि कुछ नापाक इरादे वाले लोग घाटी में फिर से 'अलगाववाद और आतंकवाद को भड़काने' की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय हर संभव कोशिश करेगा कि पहलगाम हमले के कारण जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को होने वाला नुकसान कम से कम हो। केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड की बैठक से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह और उनका कार्यालय केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव के साथ लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। शेखावत ने यहां 'भारत मंडपम' में आयोजित बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि पूरा देश दुखी है और आक्रोश से भी भरा हुआ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस कायराना घटना से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन कुछ लोग अपने नापाक इरादे से कश्मीर में फिर से अलगाववाद और आतंकवाद भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

शेखावत ने किया पुस्तक का लोकार्पण

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता और विचारक डॉ. वेद प्रकाश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'देवस्थानों की भारतीय संस्कृति के निर्माण में भूमिका' का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति के विकास और निरंतरता में देवस्थानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देवस्थान केवल पूजा या धार्मिक अनुष्ठानों के केंद्र नहीं रहे, बल्कि उन्होंन समाज की संस्कृति, शिक्षा और एकता को समृद्ध किया है। डॉ. शर्मा का यह गहन अध्ययन न केवल सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करेगा, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery