Thursday, April, 24,2025

भारत ऐसे हमलों को नहीं करेगा बर्दाश्तः वसुंधरा

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे मानवता के सिद्धांतों पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि यह हमला नृशंस और अमानवीय है। राजे ने इस हमले में मारे गए जयपुर निवासी नीरज उधवानी सहित अन्य मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई, जो बेहद पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद न केवल शांति और संस्कृति का विरोधी है, बल्कि यह पूरी मानव सभ्यता को भय और अस्थिरता की ओर धकेलने की साजिश है। राजे ने स्पष्ट कहा कि भारत ने ऐसे हमलों को न पहले कभी बर्दाश्त किया और ना ही अब करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आतंकी प्रयास भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकते।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery