Friday, December, 19,2025

पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ओमान' सम्मान

मस्कट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और ओमान के बीच मजबूत होते रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नौ वर्षों में अब तक 29 देशों के सर्वोच्च या प्रमुख नागरिक सम्मान प्राप्त करने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है। सम्मान समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति बनी। इस दौरान भारत और ओमान के बीच एक अहम व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए।

भारत-ओमान की दोस्ती कभी नहीं बदलेगी

ओमान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चाहे मौसम कितने भी बदल जाएं, भारत और ओमान की दोस्ती कभी नहीं बदलेगी। मोदी ने प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां भारतीय मूल्यों और विविधता का सम्मान बढ़ाते हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही गगनयान मिशन के जरिए अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब देश का अपना स्पेस स्टेशन होगा। उन्होंने चंद्रयान मिशन और एक साथ 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण का भी जिक्र किया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery