Wednesday, April, 16,2025

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच इतिहास और विरासत के गहरे संबंध: बिरला

ताशकंद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर-संसदीय संघ की 150वीं सभा के अवसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जीयोयेव से मुलाकात की और भारत-उज्बेकिस्तान के बीच ऐतिहासिक एवं रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने दोनों देशों के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा और शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा की। बिरला ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोगात्मक संबंध रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'सर्वजन हिताय' जैसे सार्वभौमिक मूल्यों में विश्वास करता है और इन मूल्यों ने भारत के संविधान और लोकतांत्रिक यात्रा को मार्गदर्शन प्रदान किया है। भारत के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में संविधान की भूमिका का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारत में पिछले वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूरे हुए और इस अवसर पर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनमें 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' प्रमुख रहा। शिष्टमंडल ने ताशकंद स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

महिलाओं की भागीदारी और लोकतंत्र पर जोर

उज्बेकिस्तान की संसद की चेयरपर्सन तंजिला नौरबायेवा से मुलाकात में बिरला ने उज्बेकिस्तान में महिलाओं की संसदीय भागीदारी की सराहना करते हुए सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा में सहयोग को गहराने पर भी बल दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उज्बेकिस्तान द्वारा की जा रही प्रगति का उल्लेख करते हुए बिस्ला ने भारत और उज्बेकिस्तान के मजबूत हो रहे राजनयिक संबंधों के चारे में बात की। बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं तथा एससीओ, यूएन और ब्रिक्स जैसे विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों एक दूसरे के साथ सहयोग करते आए हैं। बिरला ने पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी, आर्टफिशल इन्टेलिजन्स, नवीकरणीय ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया।

इजराइल-कजाकिस्तान से भी हुए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संवाद

ताशकंद में इजराइल की संसद 'नेसेट' के स्पीकर अमीर ओहाना से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान बिस्ला ने भारत-इजराइल के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रौद्योगिकी, कृषि और रक्षा सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने दोनों संसदों के बीच संसदीय मैत्री समूह की स्थापना को सराहा और PRIDE प्रशिक्षण संस्थान की ओर से इजराइल के सांसदों को आमंत्रित किया। वहीं, कजाकिस्तान की मजलिस के चेयरपर्सन येरलान कोशानीव के साथ बिरला ने भारत-कजाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि भारत और कजाकिस्तान की संसदे नियमित संवाद और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करें।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery