Friday, October, 02,2026

तीरंदाजी में 'गोल्डन हैट्रिक', शूटिंग में भी सोना

नागोया: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने मेडल टैली में जोरदार छलांग लगाई। बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए-तीन तीरंदाजी और एक शूटिंग में। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 60 हो गई है, जिसमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत ने ईरान को पीछे छोड़ते हुए मेडल टैली में सातवां स्थान हासिल कर लिया।

चिकिता-पृथिका-ज्योति की तिकड़ी ने दिलाया गोल्ड

दिन की शुरुआत भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड जीतकर की। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने दबाव के बीच सटीक निशाने लगाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को पीछे छोड़ा।

सोने के साथ ओलंपिक कोटा भी पक्का

चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। फाइनल बेहद रोमांचक रहा और मुकाबला शूट-ऑफ तक पहुंचा। भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट का कोटा भी हासिल किया।

साहिल-कुशल-गणेश का सटीक निशाना

दिन का तीसरा गोल्ड भी तीरंदाजी से आया। साहिल जाधव, कुशल दलाल और तिरुमुरु गणेश मणि रत्नम की पुरुष कंपाउंड टीम ने चीन को 238-237 से हराया। भारतीय तीरंदाजों ने शुरुआती दबाव से उबरते हुए बाद के राउंड में लगातार परफेक्ट स्कोर किया। इस तरह भारत ने कंपाउंड आर्चरी के तीनों इवेंट में गोल्ड जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की।

शूटिंग में नीरू-किनान का गोल्डन कमबैक

शूटिंग के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने भारत को चौथा गोल्ड दिलाया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में 10 में से केवल छह टारगेट हिट किए और एक समय चार टीमों में सबसे नीचे थी। लेकिन इसके बाद दोनों निशानेबाजों ने एक भी लक्ष्य नहीं चूका और शानदार वापसी करते हुए कतर को एक अंक से पीछे छोड़कर गोल्ड जीत लिया। चीन को ब्रॉन्ज मिला। नीरू ढांडा का यह इन खेलों में दूसरा गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery