Monday, November, 03,2025

भारतीय ओलंपिक संघ ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली: स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और निशानेबाज मनु भाकर सहित 2024 पेरिस ओलंपिक में देश के पदक विजेताओं को सोमवार को यहां एक भव्य समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरुषों के भाला फेंक में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार लेने नहीं आ सके, क्योंकि वह इस समय देश से बाहर हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक अधिकारी ने उनकी तरफ से खेल मंत्री मनसुख मांडविया से 75 लाख रुपए का चेक प्राप्त किया। चोपड़ा के तत्कालीन कोच, जर्मनी के क्लाउस बाटोंनिट्र्ज को 20 लाख रुपए से सम्मानित किया गया। बाटोंनिट्र्ज भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। बाटोंनिट्ज हालांकि अब चोपड़ा के साथ नहीं है।

मनु भाकर दोहरे पदकों के लिए सम्मानित

मनु भाकर को पहले व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में उनके कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए मिले और फिर मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ तीसरे स्थान पर रहने के लिए उन्होंने 50 लाख रुपए साझा किए। उनके कोच जसपाल राणा को मनु को व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक दिलाने के लिए 10 लाख रुपए से पुरस्कृत किया गया, जबकि उन्होंने मनु और सरबजोत के मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरे स्थान के लिए अभिषेक राणा (सरबजोत सिंह के कोच) के साथ 15 लाख रुपए साझा किए। कुश्ती 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत को 50 लाख रुपए से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कोच अली शबानोव की ओर से 15 लाख रुपए भी प्राप्त किए। पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को भी 50 लाख रुपए मिले, जबकि उनकी कोच दीपाली देशपांडे को 15 लाख रुपए से सम्मानित किया गया।

हॉकी टीम के सभी सदस्यों को 10-10 लाख रुपए

कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को 10-10 लाख रुपए दिए गए। टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन को 20 लाख रुपए मिले। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने मांडविया के साथ मिलकर पदक विजेताओं को सम्मानित किया। आईओए के अधिकांश कार्यकारी समिति के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery