Sunday, November, 02,2025

मोदी ने पटेल के एकीकृत भारत के सपने को साकार कियाः शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत भारत के सपने को साकार किया। देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाते हुए शाह ने कहा कि भारत की आजादी के बाद अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में बांटकर छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, उस समय पूरी दुनिया को लगा कि इन 562 रियासतों को एक राष्ट्र में मिलाना असंभव होगा, लेकिन सरदार पटेल ने बहुत कम समय में इन सभी रियासतों का एकीकरण कर दिखाया। आज हम जिस आधुनिक भारत का नक्शा देखते हैं, वह उनकी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों का परिणाम है। शाह ने कहा कि काठियावाड़, भोपाल, जूनागढ़, जोधपुर, त्रावणकोर और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों ने अलग रहने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए, लेकिन सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूढ़ संकल्प ने उन सभी को एकजुट कर एक अखंड भारत का निर्माण किया।

शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू कश्मीर भारत का पूर्ण रूप से हिस्सा नहीं बन सका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर सरदार पटेल के अधूरे कार्य को पूरा किया और आज हमारे पास 'अखंड भारत' है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने कहा कि देश के एकीकरण के निर्माता को भारत रत्न देने में भी 41 साल की देरी हुई।

कांग्रेस शासन में पटेल के नाम पर नहीं बना कोई स्मारक

शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन में न तो उनके नाम पर कोई भव्य स्मारक बना और न ही कोई स्मृति स्थल। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तभी उन्होंने सरदार पटेल की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का विचार रखा और एक भव्य स्मारक बनाया गया। इस प्रतिमा की नींव 31 अक्टूबर 2013 को रखी गई थी। शाह ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व गुण 1928 के बारदोली सत्याग्रह के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए, जो किसानों पर हुए अन्याय के खिलाफ शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में किसानों ने अपना आंदोलन शुरू किया और एक छोटे से शहर से शुरू हुआ आंदोलन जल्द ही देशव्यापी किसान आंदोलन में बदल गया, जिससे अंग्रेजों को उनकी मांगें स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले, शाह ने यहां पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

1,466 कर्मियों को गृह मंत्री दक्षता पदक, शाह ने दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025' से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के 1,466 कर्मियों को 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025' के लिए नामित किया गया। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, विशेष अभियानों, जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और फॉरेंसिक विज्ञान में अनुकरणीय मानक स्थापित करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने हमारे राष्ट्र को अधिक हढ़ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है। पुरस्कार के लिए नामित लोगों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के 40 जवान भी शामिल हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery