Tuesday, April, 29,2025

खिलाड़ियों ने की आतंकी हमले की निंदा, काली पट्टी बांधकर खेले

हैदराबाद: रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15. 4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर रखी और एक मिनट का मौन भी रखा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्‌या और सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने हमले की निंदा की। दर्शकों ने भी इस दौरान अपनी सीटों पर खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मैच के दौरान रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढ़ा और उसके अनुसार खेले। उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंद पर कवर के ऊपर से दूसरा छक्का लगाया। इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाए।

सनराइजर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और उसके पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए थे। इसके बाद क्लासेन ने पारी को संभाला। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट अभिनव के साथ 99 रन की साझेदारी की। अभिनव ने 37 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन बनाए। अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स का शीर्षक्रम सपाट और कठोर विकेट पर टिक नहीं सका।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery