Tuesday, April, 29,2025

मुंबई इंडियंस की जीत में बुमराह ने झटके चार विकेट, रिकलटन व सूर्य के अर्धशतक

मुंबई: मुंबई इंडियंस विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (22 रन देकर चार विकेट) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत से तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। आईपीएल में हमेशा की तरह धीमी शुरूआत के बाद लय पकड़ने वाली मुंबई इंडियंस 10 मैच में 12 अंक लेकर गुजरात टाइटन्स (आठ मैच में 12 अंक) से नीचे बनी हुई है। एलएसजी 10 अंक से छठे स्थान पर है।

सूर्यकुमार 28 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके जड़ लगातार रन बटोरते हुए इस आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया। भारत के टी 20 कप्तान ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए। रिकलटन ने भी 25 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जमाए। रिकलटन ने विल जैक्स (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की भागीदारी निभाई जिससे मुंबई ने इंडियंस ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery