Tuesday, April, 29,2025

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हराया

लखनऊ: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। मुकेश कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए लोकेश राहुल ने नाबाद 57 रन जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 51 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दोनों विकेट एडेन मारक्रम ने लिए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 33 रन देकर चार विकेट लिए। 

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर से शानदार पारी खेली। उन्होंने छक्का मारकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई। राहुल ने इसी पारी के दौरान आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन भी पूरे किए। उन्होंने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 गेंद) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

राहुल ने 42 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। राहुल ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। पोरेल ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाए जबकि दिल्ली के कप्तान अक्षर ने 20 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी के दौरान चार छक्के और एक चौका जड़ा।

लखनऊ का मध्यक्रम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका

सलामी बल्लेबाज मारक्रम ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 60 गेंद में 87 रन की साझेदारी की लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। मारक्रम ने 33 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाये जबकि मार्श ने 36 गेंद में एक छक्का और तीन चौके जड़े। आखिरी ओवर में आयुष बडोनी ने 21 गेंद में छह चौके की मदद से 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 160 के करीब पहुंचाया। आयुष बडोनी को 16वें ओवर में मुकेश की गेंद पर तब जीवनदान मिला जब स्टब्स ने उनका आसान कैच टपका दिया। इस बल्लेबाज ने चौका लगाकर इसका जश्न मनाया। उन्होंने चमीरा और स्टार्क के खिलाफ भी चौके लगाए लेकिन टीम की रन गति को तेज करने में नाकाम रहे क्योंकि दूसरे छोर से डेविड मिलर बड़ा शॉट नहीं खेल पा रहे थे। बडोनी ने आखिरी ओवर में मुकेश के खिलाफ शुरुआती तीन गेंदों पर हैट्रिक चौका लगाया लेकिन चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। पंत भी आखिरी दो गेंद में बिना कोई योगदान दिए मुकेश की गेंद को विकेटों पर खेल गए। मिलर 15 गेंद में सिर्फ एक चौका लगाकर नाबाद 14 रन ही बना सके।

अक्षर की कसी हुई गेंदबाजी

लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद अक्षर ने गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए एक छोर से कसी हुई गेंदबाजी की तो वही मिचेल स्टार्क (25 रन पर एक विकेट) के खिलाफ मारक्रम ने छक्का लगाकर हाथ खोला। उन्होंने चौथे ओवर में मुकेश कुमार तो वही मार्श ने छठे ओवर में दुष्मंता चमीरा (25 रन पर एक विकेट) के खिलाफ गेंद को दर्शकों के पास पहुंचाया जिससे टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए। मारक्रम ने स्थानीय खिलाडी विपराज निगम का स्वागत छक्के से किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery