Monday, August, 11,2025

विविधता में एकता देश की बड़ी ताकतः इंद्रेश

झुंझुनूं: स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को विवेकानंद गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, थिंक टैंक और वरिष्ठ नेता डॉ. इंद्रेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 विशिष्ट व्यक्तियों को विवेकानंद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मानवता का सबसे श्रेष्ठ रिश्ता मित्रता है। मित्र को मनुष्य ढूंढता, बनाता और निभाता है। यदि विश्व में श्रेष्ठ मित्रता के रिश्ते निभाने की आदत बन जाए, तो दुनिया में महाभारत जैसी त्रासदी नहीं होगी, केवल रामायण की तरह शांति और सद्भाव होगा। गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और हर घर में राम का वास होगा। उन्होंने भारत की विविधता में एकता की विशेषता पर जोर देते हुए कहा कि यह देश की सबसे बड़ी ताकत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery