Tuesday, August, 12,2025

कार्रवाई की मांग, धरने पर बैठे स्टूडेंट

उदयपुर: पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में संचालित डेंटल कॉलेज की फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार रात हॉस्टल में उसकी रूममेट पहुंची तो छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने कॉलेज स्टाफ पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार सुबह दोषियों पर कार्रवाई करने व एडमिनिस्ट्रेशन को बदलने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए। स्टूडेंट्स ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया। विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टाफ मेंबर को हटा दिया। छात्रों के धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से समझाइश की, लेकिन छात्र नहीं माने। पैसिफिक ग्रुप के मालिक राहुल अग्रवाल मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर रवि कुमार को फटकार लगाई। बाद में आश्वासन पर छात्र माने। मृतक छात्रा श्वेता सिंह (25) जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। उसके पिता पुलिस में कांस्टेबल हैं। श्वेता उनकी इकलौती बेटी थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery