Tuesday, September, 29,2026

पहली बार अमेरिकी एफ-35 भारत में किसी युद्धाभ्यास का हिस्सा बना

जोधपुर: जोधपुर एयरबेस पर चल रहे युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' में पहली बार अमेरिकी वायुसेना का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 शामिल हुआ है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने युद्धाभ्यास में अमेरिकी वायुसेना की भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि अमेरिका वायुसेना के छह अत्याधुनिक एफ-35 लाइटनिंग फाइटर जेट और 200 से ज्यादा अमेरिकी एयर सैनिक पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना और अन्य सहभागी देशों के विमानों के साथ इन विमानों को आसमान में उड़ान भरते देखने को लेकर उत्साह जताया।

12 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेगा एयर एक्सरसाइज में भारत समेत 3 देशों की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित सहभागी देशों के लड़ाकू विमान, एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम तथा रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट अभ्यास के दौरान एक साथ उड़ान भरकर रणनीतिक तालमेल और हवाई युद्ध की बारीकियों का साझा अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय और विदेशी पायलट जटिल हवाई युद्ध तकनीक, नाइट-फ्लाइंग ऑपरेशन और संयुक्त युद्ध रणनीतियों का अभ्यास कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery