Tuesday, November, 17,2026

तलाकशुदा महिलाओं को जाल में फंसा रहे पाक हैंडलर्स

श्रीगंगानगर: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर इसी माह 3 नवंबर को हुए ब्लास्ट के मामले में राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया है। एटीएस के अनुसार, आईएसआई के इशारे पर पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी हैंडलर्स ने भारतीय युवाओं और महिलाओं को पैसे व प्रेमजाल में फंसाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का नया तरीका अपनाया है। मामले में पंजाब के गुरुदासपुर से महकदीप कौर (19) और देवेंद्र सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को 8 दिन के रिमांड पर भेजा है।

पाक हैंडलर शाह से संपर्क

एटीएस एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार, महकदीप का करीब दो साल पहले करण से विवाह हुआ था। 24 दिसंबर 2024 को तलाक के बाद करण हेरोइन तस्करी में जेल चला गया। जेल में मुलाकात के दौरान उसने महकदीप को पाकिस्तानी तस्कर लवली का नंबर दिया। इसके बाद महकदीप की शाह नाम के हैंडलर से बातचीत शुरू हुई। उसने देवेंद्र को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।

वीडियो कॉल से दी गई ट्रेनिंग

एटीएस के मुताबिक, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दोनों को रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगाने का काम सौंपा और वीडियो कॉल के जरिए प्रशिक्षण दिया। शुरुआती दो प्रयास नाकाम रहे। तीसरी बार 3 नवंबर को 50 जीबी गांव के पास धमाका किया गया। इसके लिए दोनों को 2.23 लाख रुपए मिले, जिसमें एक लाख नकद और बाकी ऑनलाइन भेजे गए।

दो विदेशी पिस्टल और 40 कारतूस बरामद

एटीएस ने पांच लाख से अधिक मोबाइल डेटा और 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों को पकड़ा। आरोपियों से 30 हजार रुपए नकद, दो विदेशी पिस्टल और 40 कारतूस मिले हैं। कारतूसों पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मुहर बताई गई है।

सीमावर्ती इलाकों को बना रहे निशाना

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश और श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर के अनुसार, पाकिस्तानी हैंडलर्स पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों की भाषा-संस्कृति की समानता का फायदा उठा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को श्रीगंगानगर छोड़ने वाले कैब चालक से भी पूछताछ कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery