Tuesday, November, 25,2025

टी-55 टैंक व दो तोप सुनाएंगी सैन्य इतिहास की गौरव गाथा

सीकर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर को भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य के प्रतीक के रूप में ऐतिहासिक टैंक टी-55 और दो तोपों का अनमोल तोहफा दिया है। ये 'युद्ध-ट्रॉफी' अब विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय सेना के अदम्य साहस और गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू कराएंगी। शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि यह टैंक और तोपें केवल सेना के हथियार नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और पराक्रम के जीवंत प्रतीक हैं, जिससे विद्यार्थियों के मन में सेना के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम व देश भक्ति की भावना जाग्रत होगी। प्रो. राय ने बताया कि यह टैंक मंगलवार को किरकी, पुणे से शेखावाटी विश्वविद्यालय में पहुंच गया और दोनों तोप भी जबलपुर से जल्द यहां पहुंच जाएंगी। ये युद्ध-स्मृति चिन्ह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित 'शौर्य दीवार' के पास स्थापित किए जाएंगे।

दोनों तोपों की ऐतिहासिक भूमिका

सेना से मिली ये दो प्रतिघात-रहित एंटी-टैंक तोपें युद्ध के दौरान बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने में प्रभावी हथियार रही हैं। इन्हें जमीन से या हल्के वाहनों पर लगाकर प्रयोग किया जाता था। 1971 के युद्ध सहित कई अभियानों में इन तोपों ने टैंक-रोधी रणनीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शेखावाटी रही है वीरों की भूमि

शेखावाटी अंचल सदियों से 'वीरों की भूमि' के रूप में प्रसिद्ध है। राजस्थान के कुल शहीदों में से लगभग हर दूसरा शहीद शेखावाटी क्षेत्र से आता है। 1971 के युद्ध में अकेले सीकर जिले के 50 से अधिक वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध हो या कोई अन्य मोर्चा, शेखावाटी के रणबांकुरों ने सदैव मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। विश्वविद्यालय को मिली ये युद्ध-ट्रॉफी इसी अमर शौर्य और विजय की गाथा को जीवंत करती हैं।

क्या है टी-55 टैंक की खासियत

टी-55 टैंक सोवियत संघ में निर्मित एक प्रमुख युद्धक टैंक है, जिसे भारतीय सेना ने 1960 के दशक में अपने बेड़े में शामिल किया था। लगभग 36 टन वजनी यह टैंक 100/105 मिमी की मुख्य तोप से लैस था। इस टैंक ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में इस टैंक ने दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना की विजय में अहम योगदान दिया। यही कारण है कि टी-55 आज भी भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery