Thursday, April, 10,2025

डिग्री के साथ कला कौशल होना भी जरूरीः राज्यपाल

कोटा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि टेक्निकल महाविद्यालयों में अभी काम पर जोर देने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिसके पास कला है, जिस व्यक्ति के हाथ में कौशल है, उसे कभी भी काम की दिक्कत नहीं होगी। वह आदमी कभी भूखा नहीं रह सकता। वे मंगलवार को यहां श्रीनाथपुरम स्थित केडीए के ऑडिटोरियम में आयोजित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसके पास डिग्री है, वह जॉब के लिए इधर-उधर भटकता रहेगा, आखिर में थक जाएगा और उसे जॉब नहीं मिलेगी। इस कारण व्यक्ति को शिक्षा के साथ कला-कौशल का भी ज्ञान होना जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं है, बल्कि एक नए जीवन का आरंभ है। भारत देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत अग्रणी रहा है। यह विडंबना रही कि यूरोपियन देशों ने हमारे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विरासत को अपना बनाकर पेश किया।

भारत में अभी तक मैकाले की अंग्रेजों की शिक्षा पद्धति चल रही थी। फरवरी 1835 की बात है मैकाले ब्रिटेन में जाकर एमपी बना। उसने ब्रिटेन के सदन में कहा कि भारत के लोगों की नैतिकता बहुत मजबूत है। वहां अपने परिवार, समाज को अच्छा बर्ताव रखते हैं, कोई झगड़े नहीं होते। भारत को हम ज्यादा सालों तक गुलाम बनकर नहीं रख सकते। उनको गुलाम बनाना है तो उनकी शिक्षा पद्धति बदलो। उन्होंने कहा कि हमारी नई शिक्षा पद्धति मजबूत है। इसका परिणाम दो-तीन साल में नजर नहीं आएगा। आने वाले 20 सालों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ाने से भारत विश्व गुरु बनेगा।

9521 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां

दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 9521 उपाधियां प्रदान की ग। इनमें पीएचडी के 36, एमटेक के 212, एमआर्क के 1, एमबीए के 745, एमसीए के 595, बीटेक के 7817, बीआर्क के 113 और बीएचएमसीटी के 2 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। इस वर्ष कुल 7487 छात्र और 2034 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक कौटिल्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग, जयपुर के एमटेक (ट्रांसपोर्टेशन इंजी.) पाठ्यक्रम के छात्र आदित्य शर्मा को प्रदान किया गया, जबकि कुलपति स्वर्ण पदक आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, जयपुर की बीटेक पाठ्यक्रम की छात्रा रश्मि कुमारी को प्रदान किया गया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

छोटे उद्योगों से रोजगार बढ़ेगाः बागडे

राज्यपाल ने पर्यटन आर्थिक विस्तार के लिए उत्प्रेरक प्रथम औद्योगिक अकादमी सम्मेलन में भी शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी है। देशभर से बच्चे पढने आते हैं। इसे शिक्षा के साथ पर्यटन नगरी के नाम से भी जाना जाए। इसके लिए यहां पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। चंबल नदी पर बसा कोटा शहर काफी आकर्षक है। राज्यपाल ने कहा कि यहां पर कोचिंग है, लेकिन एक बड़ा उद्योग भी आना चाहिए। एक बड़े उद्योग के आने के बाद छोटे-छोटे उद्योग आने लग जाते हैं। छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा देना चाहिए। पूरे देश भर में कोटा और राजस्थान के पत्थर (मार्बल) की बड़ी डिमांड है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery