Tuesday, August, 12,2025

राहुल गांधी के मिशन को आमजन तक पहुंचाएं

अजमेर: अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वैशाली नगर स्थित लायंस भवन में सोमवार को प्रोजेक्टर के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों व संदेश को प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि जब राहुल गांधी भाजपा की तानाशाही और चुनाव आयोग की धांधली के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तो हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी बनती है कि हम राहुल गांधी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि आमजन जागरूक होकर आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखा सके। राठौड़ ने कांग्रेस के बीएलए सहित अन्य कांग्रेसजनों से कहा कि वे सभी अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण कर उसमें व्याप्त गड़बड़ियों को सामने लाएं। इस दौरान अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष व अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामचंद्र चौधरी ने कांग्रेसियों को भाजपा की मिलीभगत का पर्दाफाश कर सच्चाई सामने लाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद नौरत गुर्जर, अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, अजमेर दक्षिण क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंदन सिंह व लक्ष्मी धोलखेड़िया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल सहित अनेक जिला, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery