Tuesday, August, 12,2025

खरगे के रात्रिभोज में पहुंचे कई विपक्षी नेता

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को विपक्ष दलों के गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें शरद पवार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता शामिल हुए। विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रहा है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन, द्रमुक की के. कनिमोझी और टीआर बालू, राजद की मीसा भारती, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई विपक्षी सांसद यहां होटल ताज पैलेस में रात्रिभोज में शामिल हुए।

'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा न होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और संदीप पाठक भी इस रात्रिभोज में शामिल हुए। कुछ दिन पहले ही 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर रात्रिभोज पर बैठक की थी, जिसमें उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और भाजपा व निर्वाचन आयोग के कथित 'वोट चोरी मॉडल' के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया था। यह जून 2024 में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद खरगे के आवास पर हुई विपक्षी गुट के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद हुई पहली प्रत्यक्ष बैठक थी। उस बैठक में राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के माध्यम से भाजपा द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे 'वोट चोरी मॉडल' पर प्रस्तुति दी थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सत्तारूढ़ दल और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को झुठ करार दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery