Monday, August, 11,2025

'उदयगिरि'-'हिमगिरि' युद्धपोत 26 को नौसेना में होंगे शामिल

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के 'उदयगिरि' और और 'हिमगिरि' जंगी जहाजों का 26 अगस्त को विशाखापत्तनम में एक साथ जलावतरण किया जाएगा। 'उदयगिरि' 'हिमगिरि' प्रोजेक्ट-17ए के तहत भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किए जा रहे उन्नत जंगी जहाजों की श्रृंखला का हिस्सा हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये बहु-मिशन जंगी जहाज भारत के समुद्री हितों के क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपटने में योगदान देने में सक्षम हैं। प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकिसत युद्धपोत मौजूदा समय में सेवारत शिवालिक श्रेणी (प्रोजेक्ट 17) के जंगी जहाजों की जगह लेंगे। 'हिमगिरि' जीआरएसई द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 17ए का पहला जंगी जहाज है। अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि भारत में नौसेना के तेजी से बढ़ते आधुनिकीकरण और विभिन्न शिपयार्ड से अत्याधुनिक युद्धपोतों की आपूर्ति करने की उसकी क्षमता को रेखांकित करती है। यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल की सफलता को दर्शाती है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना 26 अगस्त को अग्रिम पंक्ति के दो युद्धपोतों-'उदयगिरि' (एफ35) और 'हिमगिरि' (एफ34) को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। यह पहली बार होगा कि दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्ड के दो प्रमुख लड़ाकू जहाजों का एक ही समय में विशाखापत्तनम में जलावरण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय नौसेना के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि 'उदयगिरि' नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो की ओर से डिजाइन किया गया 100वां जहाज है। उन्होंने कहा कि 'उदयगिरि' और 'हिमगिरि' पहले के डिजाइन की तुलना में एक "पीढ़ीगत छलांग" का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस हैं युद्धपोत

नौसेना प्रवक्ता ने कहा कि दोनों युद्धपोत के हथियारों के बेड़े में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइलें, सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइलें, 76 मिमी एमआर गन और 30 मिमी तथा 12.7 मिमी की क्लोज-इन हथियार प्रणालियां व पनडुब्बी रोधी या पानी के अंदर मार करने वाली हथियार प्रणालियां शामिल हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, 'उदयगिरि' और 'हिमगिरि' का जलावतरण जहाज की डिजाइनिंग और निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने की नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

डीजल इंजन व गैस टर्बाइन से हैं संचालित

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6,700 टन भार ढोने में सक्षम प्रोजेक्ट-17ए के जंगी जहाज अपने पूर्ववर्ती शिवालिक श्रेणी के युद्धपोतों से लगभग पांच फीसदी बड़े हैं, फिर भी इनका आकार अधिक पतला है और इनके रडार की पकड़ में आने की संभावना बेहद कम है। ये जहाज डीजल इंजन और गैस टर्बाइन का इस्तेमाल करने वाले संयुक्त डीजल और गैस (सीओडीओजी) प्रणोदन संयंत्रों से संचालित होते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery