Monday, August, 11,2025

अमेरिकी दखल से अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा रद्द

 इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का इस्लामाबाद दौरा रद्द हो गया है। प्रस्तावित यात्रा रद्द होने के पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को माना जा रहा है। हालांकि, राजनयिक सूत्रों ने कहा कि अमेरिका ने यूएनएससी की उस छूट को रोक दिया है, जिसके तहत मुत्तकी को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति मिलती। समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के अनुसार, अप्रैल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की काबुल यात्रा के बाद शुरू हुए उच्च स्तरीय संपर्कों को बरकरार रखते हुए मुत्तकी के चार अगस्त को इस्लामाबाद आने की संभावना थी। लेकिन अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा तालिबान के नेताओं पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध में छूट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते मुत्ताकी को अपनी पाकिस्तान यात्रा टालनी पड़ी। माना जा रहा है कि तालिबान सरकार की चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों से परेशान होकर अमेरिका ने यह फैसला किया। अमेरिका नहीं चाहता कि अफगानिस्तान में चीन का दबदबा बढ़े।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery