Tuesday, August, 12,2025

5 लाख से अधिक युवा बने तिरंगा अभियान के वॉलंटियरः शेखावत

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान के चौथे संस्करण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल तिरंगा अभियान के लिए 5 लाख से ज्यादा युवाओं ने वॉलंटियर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है। ये युवा लोगों को तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रेसवार्ता में कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान से कहीं बढ़कर है। यह एक भावनात्मक आंदोलन है, जो 140 करोड़ भारतीयों को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के शाश्वत रंगों के तले एकजुट करता है। इसका उद्देश्य देशभक्ति को जगाना, नागरिक गौरव को बढ़ावा देना और हमारे लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता के जीवंत प्रतीक के रूप में तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच के रिश्ते को औपचारिक और संस्थागत संबंध से गहरे व्यक्तिगत बंधन में बदलने के लिए संकल्पित, हर घर तिरंगा प्रत्येक भारतीय को भारत की स्वतंत्रता के उत्सव को चिह्नित करते हुए गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।
शेखावत ने कहा कि तिरंगा घर लाना न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव की अभिव्यक्ति है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की भी पुष्टि है। यह हमारी आजादी के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है और एकता, अखंडता और प्रगति के मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी है। पिछले तीन वर्षों में उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा एक जन आंदोलन बन गया है, जिसने स्वतंत्रता दिवस को विविधता में एकता के एक जीवंत, राष्ट्रव्यापी उत्सव में बदल दिया है।

संगीत के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से सक्रिय संस्था सुर संगम आगामी 1 और 2 अक्टूबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 36वां वार्षिक राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह आयोजित करेगी। संस्था के चेयरमैन के.सी. मालू ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 50 युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

साढ़े तीन लाख पांडुलिपियों को प्रदान किया डिजिटल स्वरूप

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि 2003 से अब तक कुल 3.5 लाख पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जा चुका है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि अब तक 92 पांडुलिपि संरक्षण केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 42 वर्तमान में सक्रिय हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार सितंबर 2025 में स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन (11 सितंबर, 1893) के उपलक्ष्य में ज्ञान भारतम मिशन के तहत पहला अंतरराष्ट्रीय पांडुलिपि विरासत सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery