Friday, April, 17,2026

सोलर कैमरों से सेना की जासूसी एक संदिग्ध हिरासत में

अलवर/बीकानेर: सेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की जासूसी का बड़ा मामला सामने आया है। अलवर और बीकानेर की छावनी क्षेत्रों में सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इन कैमरों का लाइव फुटेज सीधे पाकिस्तान भेजा जा रहा था, जिसे वहां बैठे हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए इन कैमरों को हटवा दिया है और अलवर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा हुआ है। आरोपियों को सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों की जानकारी जुटाने, फोटो-वीडियो बनाने और गुप्त रूप से कैमरे लगाने का काम सौंपा गया था। इससे पहले दिल्ली और पंजाब में भी 11 जासूसों और आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery