Thursday, April, 24,2025

ओसियां के गांव के श्मशान घाट में मधुमक्खियों का हमला शव छोड़ कर भागे लोग... कई घायल

जोधपुर: ओसियां के खिंदाकोर देवराज नगर में बुधवार सुबह श्मशान घाट पर मधुमक्खियों के हमले से अंतिम संस्कार करने गएआधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, कई शव को छोड़ कर भाग गए।

करीब दो घंटे बाद मधुमक्खियों के जाने पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार खिंदाकोर के देवराज नगर निवासी जेठूसिंह के पुत्र देवीसिंह (21) का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार सुबह अंतिम संस्कार की हांडी के धुएं से मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते श्मशान घाट में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पास के बाबा रामदेव मंदिर में शरण ली, जहां नर्सिंगकर्मी अशोक ने मच्छरदानियां उपलब्ध कराईं। मधुमक्खियों के काटने से धनसिंह राठौड़, हरिसिंह राठौड़, आईदानसिंह भाटी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery