Monday, December, 15,2025

यूक्रेन में लापता ब्यावर का युवक, परिजनों की प्रशासन से गुहार

व्यावर: जिले की जवाजा पंचायत समिति के गांव बियांखेड़ा काबरा का युवक गोकुल सिंह एक माह से यूक्रेन में लापता है। परिवार ने अंतिम बार 11 नवंबर 2025 को उससे बात की थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने प्रशासन से गोकुल को ढूंढकर सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। परिवार को अब सिर्फ उसकी सकुशल वापसी की प्रतीक्षा है। गोकुल की पत्नी शांता देवी ने बताया कि कर्जा होने की वजह से उन्होंने विदेश जाने की सोची। इसके बाद गांव के परिचितों और एजेंटों से बातचीत के बाद हरियाणा के एक एजेंट ने उन्हें 13 सितंबर को दिल्ली से रूस भेजा, जहां उन्हें एक टाइल्स फैक्ट्री में नौकरी का भरोसा दिया गया था। परिवार के अनुसार रूस पहुंचने के बाद हालात बदल गए। एजेंट ने फैक्ट्री में नौकरी का वादा किया, लेकिन वहां पहुंचते ही गोकुल को सेना में शामिल कर लिया गया। कुछ समय बाद उनसे एक रूसी भाषा में लिखे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा कर उन्हें यूक्रेन सीमा क्षेत्र में भेज दिया गया। बताया गया कि 11 माह में 50 लाख रुपए, रूस में एक बंगला और 10 बीघा जमीन देने का लालच दिया गया।

गोकुल के साथ भारत के करीब 60-65 लोग भी इसी माध्यम से पहुंचे थे, जिनमें से 25-30 लोग किसी तरह वापस लौट आए। गोकुल ने अपने परिवार को सेना की वर्दी और हथियार लिए तस्वीरें भी भेजीं, जिससे घर में चिंता बढ़ गई। 8 नवंबर को उन्होंने पत्नी और बच्चों से वीडियो कॉल पर बात की थी। बच्चों को देखकर वे भावुक हो गए और सिर्फ इतना कहा कि बच्चों का ध्यान रखना। 11 नवंबर को उन्होंने अपने विकलांग बड़े भाई से बातचीत की और रोते हुए कहा कि मां का और बच्चों का ध्यान रखना मैं बहुत परेशानी में हं अभी यूक्रेन में हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। मां हंजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बताती हैं कि बेटा घर बनाने और कर्जा चुकाने की उम्मीद में बाहर गया था। लेकिन अब हमें उसकी चिंता सताने लगी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery