Wednesday, April, 09,2025

सभी मिलकर कार्य करें तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा

सिरोही: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर सरूपगंज पहुंचे, जहां बालाजी भवन में उनके स्वागत में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। लोकसभा स्पीकर दोपहर करीब 1 बजे बालाजी भवन पहुंचे, जहां विधायक समाराम गरासिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और एसपी अनिल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगुवानी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि सिरोही जिला आकांक्षी जिलों में शामिल है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताते हुए कहा, 'जिस प्रकार भगवान शंकर ने विष पीकर विश्व की रक्षा की, उसी प्रकार जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारा दायित्व है। अगर हम सभी मिलकर कार्य करें, तो 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।' इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों ने ओम बिरला का 21 किलो की माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। 

ब्रह्माकुमारी मुख्यालय में मनाई त्रिमूर्ति शिव जयंती

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई गई। इस दौरान संस्थान की 101 वर्षीय मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने वरिष्ठ प्रशासिकाओं के साथ सौ फीट ऊंचा शिव ध्वज फहराया। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिवलिंग पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को ब्रह्माबाबा के जीवन पर आधारित फिल्म और वॉटर लेजर शो भी दिखाया गया। इस भव्य आयोजन में सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा नेता अरुण परसरामपुरिया सहित कई अन्य गणमान्य नेता और संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान और कर्नाटक से आए 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने बताया कि विश्व के 140 देशों में स्थित सेवाकेंद्रों पर शिव ध्वज फहराया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को दृढ़ता और तीव्र पुरुषार्थ से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery