Monday, August, 10,2026

सेवा-संवेदना से ही आएगा समाज में सकारात्मक बदलाव: बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में शिरकत की। छप्पन भोग परिसर में कमल परिवार मंच की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर उन्होंने सामूहिक प्रार्थना की। बिरला ने कहा कि सावन का पावन मास सेवा, श्रद्धा और लोककल्याण का संदेश देता है। समाज में सकारात्मक बदलाव सेवा और संवेदना से ही संभव है। गर्भवती माताओं के पोषण, महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने तम्बोली समाज विकास संस्था के प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

विश्व आदिवासी दिवस पर कोट्या भील पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बिरला ने आदिवासी समाज को शुभकामनाएं दीं और जल, जंगल, जमीन तथा देश की संस्कृति की रक्षा में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने स्वामी शांति प्रकाश सेवा समिति के महिला भवन का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण तथा विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery