Tuesday, November, 25,2025

आयुर्वेद और योग भारतीय संस्कृति की आत्मा: बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक संदीप शर्मा और राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु वैद्य गोविंद सहाय शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि आयुर्वेद और योग भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। ये केवल चिकित्सा पद्धतियां नहीं, बल्कि संतुलित और अनुशासित जीवन का मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है और आयुर्वेद ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है।

लोकसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह संस्थान कोटा सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में नई ऊंचाइयां छुएगा तथा 'सर्वे भवंतु सुखिनः' के मंत्र को साकार करने में योगदान देगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार और कोटा के नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह भवन कोटा की जनता के लिए बड़ी सौगात है। इससे लोगों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ उच्चस्तरीय शिक्षा का भी लाभ मिलेगा।

शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगी नई गति

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 20 मार्च 2023 को 21.89 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी। प्रदेश में स्वीकृत छह आयुर्वेद कॉलेजों में से यह कोटा का संस्थान सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है। अन्य कॉलेजों में निर्माण कार्य अभी जारी है। आयुर्वेद अस्पताल परिसर में ग्राउंड फ्लोर पर 32,485 वर्गफीट और फर्स्ट फ्लोर पर 31,960 वर्गफीट क्षेत्र में यह भवन निर्मित हुआ है। भवन में 7 लेक्चर हॉल, विशाल ऑडिटोरियम, रिफ्रेशमेंट लॉबी, फैकल्टी रूम, प्रयोगशालाएं, ब्लड बैंक और पुस्तकालय जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस महाविद्यालय में एक साथ 450 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। इससे हाड़ौती अंचल में आयुर्वेद शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भारतीय चिकित्सा पद्धति से उपचार का लाभ मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery