Saturday, June, 27,2026

आने वाले समय में भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करेगा: स्पीकर ओम बिरला

कोटा: आरकेपुरम स्थित दिशा डेल्फी स्कूल में आयोजित डिबेटेक्स-2026 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यहां हुई छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट बहसों के चयनित अंश संसद टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि डिबेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संसद आने का अवसर भी मिलेगा, जहां वे वर्तमान जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपने विचार रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करेगा और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारतीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कोटा में उन्होंने जनता से संवाद भी किया। ओम बिरला की पहल पर कोटा और बूंदी जिलों में ब्लॉक स्तर पर 11 नए आधार नामांकन एवं संशोधन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। इससे उन हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery