Tuesday, November, 24,2026

थाने से लौट रही महिला और दो बच्चों को ट्रेलर ने कुचला

नीमराना: दिल्ली-जयपुर हाईवे क्रॉस कर रही महिला और उसके दो बच्चों को ट्रेलर ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा नीमराना थाने से करीब 150 मीटर दूर हीरो चौक के पास सोमवार सुबह 10:30 बजे हुआ। सुरेंद्र नीमराना थानाधिकारी यादव ने बताया कि हादसे में दुघेड़ा गांव निवासी कविता देवी (30) पत्नी महेंद्र यादव और उनके बेटे कार्तिक (5) और भीम (3) की मौत हुई है। कविता का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। परेशान होकर कविता सुबह करीब 10 बजे थाने आई थी। करीब 15 मिनट थाने में रुकी और अपनी शिकायत दी। थाने से करीब 150 मीटर दूर हाईवे पर जयपुर की तरफ गई।

वहां से हाईवे को क्रॉस करने लगी। जब वह दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे रास्ते को पार करने के लिए डिवाइडर से उतरी तो दिल्ली की तरफ से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर ने कविता और दोनों बच्चों को कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया। बाद में वह ट्रेलर को शाहजहांपुर टोल के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वहां से ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery