Friday, June, 27,2025

टिटहरी ने ऊंचाई पर दिए 4 अंडे, यानी चार महीने जमकर बरसेंगे मेघ

बूंदी: प्रकृति भी अपने संकेत देती है, जिन्हें देख जानकार लोग भविष्य की घटनाओं, खासकर मौसम के मिजाज का अंदाजा लगाते हैं। ऐसे ही संकेतों में टिटहरी के अंडों से आगामी मानसून में बारिश के बारे में अंदाजा लगाया जाता है।

यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन किसान प्रकृति प्रदत्त संकेतों से भविष्यवाणियों का अनुमान कर आगामी मानसून की स्थिति का अनुमान लगा लेते हैं। इस में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मानसून के ठीक रहने या खराब रहने के संकेत भी टिटहरी के अंडे दे जाते हैं। बता दें, इस बार टिटहरी ने चार अंडे दिए हैं और वह भी ऊंचाई पर। जानकार इसका साफ संकेत मान रहे हैं कि इस बार मानसून अच्छा रहने वाला है और बारिश झमाझम होने वाली है।

18 से 21 दिन में चूजे आते हैं अंडे से बाहर

टिटहरी का प्रजनन काल मई से अगस्त तक होता है, टिटहरी अधिकतम चार अंडे देती है। जाहिर है, जिस वर्ष टिटहरी चार अंडे देती है, मानसून बेहतर होने के संकेत मिलते हैं। टिटहरी के चूजे 18 से 21 दिन में बाहर निकल आते हैं। बता दें, मौसम विशेषज्ञों के परीक्षण में भी अनुमान है कि इस बार मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है यानी 105 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।

जितने अंडे, उतने महीने बारिश

पर्यावरणविद बताते हैं कि टिटहरी ने ऊंचाई पर 4 अंडे देकर अच्छी बारिश के संकेत दे दिए है, यानी चार महीने बारिश होगी। दरअसल, बूंदी की एक कॉलोनी में ऊंचाई पर मकान की छत पर टिटहरी ने चार अंडे दिए हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि टिटहरी जितने अंडे देती है, उतने ही महीने बारिश होती है। ऊंचाई पर अंडे देने पर ज्यादा बारिश होती है और जमीन पर अंडे देने पर कम होती है। टिटहरी 3 अंडे दे, तो तीन माह और चार दे तो 4 माह बारिश का अनुमान लगाया जाता है। यही नहीं, अंडों का मुंह जमीन की ओर होने पर मूसलाधार बारिश, समतल स्थान पर रखे होने पर औसत बारिश का अनुमान लगाया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery