Tuesday, November, 17,2026

सोशल मीडिया और प्रसिद्धि का | नशा समाज के लिए खतरा

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत की परंपरागत शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर अपनी शिक्षा पद्धति थोप दी। इससे हमारा संपन्न समाज गरीब होता चला गया। अंग्रेज जानते थे कि जागरूक समाज को जीतना मुश्किल है, इसलिए उन्होंने उसे मानसिक रूप से बेहोश करने का प्रयास किया। आज सोशल मीडिया भी इसी तरह का नशा बनता जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और प्रसिद्धि की चाह भी व्यसन है। भागवत रविवार को शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम में मरूनिनाद शिविर के समापन समारोह में 5 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि नशा केवल केमिकल, ड्रग्स तक सीमित नहीं है। चाय-कॉफी की आदत भी व्यसन बन सकती है। जाति, राज्य और भाषा का नशा भी समाज को बांटता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश को उस मुकाम तक पहुंचने में देरी क्यों हुई, जहां उसे होना चाहिए था।

एकजुट समाज ही बदल सकता है परिस्थितियां

संघ प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय नाजुक है, ऐसे में समाज का एकजुट रहना जरूरी है। समाज में अपनापन बढ़े और छोटे-छोटे अहंकार मिटें। कौरवों के आपसी संघर्ष और पांडवों की एकजुटता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही विजय का आधार बनती है। उन्होंने लोगों से संघ की शाखाओं से जुड़ने और निस्वार्थ भाव से देश के लिए काम करने का आह्वान किया। भागवत ने कहा कि निर्मल चरित्र, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों का समूह ही समाज का वातावरण बदल सकता है। संघ का लक्ष्य भारत माता की जय है। समारोह में स्वयंसेवकों ने घोष वादन, रण संगीत और विशेष व्यूह रचनाओं का प्रदर्शन किया। संघ के 101 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने 101 की आकृति बनाकर प्रस्तुति दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery