Wednesday, June, 24,2026

लोगों का फूटा गुस्सा... 3 घंटे जाम, पुलिस से उलझे

कोटपूतली: नीमकाथाना बाईपास स्थित गोपालपुर चौराहे पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखी, एम्बुलेंस के शीशे तोड़ दिए और डंपर में आग लगाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस से भी उलझ गए। बता दें कि गांव बनार की ढाणी काकड़वाड़ी निवासी महेंद्र यादव अपनी पांच वर्षीय भतीजी सुजीता को डॉक्टर को दिखाकर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान गोपालपुर चौराहे पर डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में महेंद्र और मासूम सुजीता की मौके पर ही मौत हो गई।

डेढ़ घंटे तक पड़े रहे शव, देर से पहुंची पुलिस

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीछा कर डंपर को रुकवा लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन राहत दल समय पर नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्राधिकार को लेकर बनेठी पुलिस चौकी और पनियाला थाना एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक दोनों शव सड़क पर पड़े रहे, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में लोगों को समझाने के बजाय उनसे उलझते नजर आए। एम्बुलेंस भी दो घंटे की देरी से पहुंची, जिससे गुस्साए लोगों ने उसके शीशे तोड़ दिए।

अधिकारी पहुंचे, लोगों को समझाया

सूचना पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। बाद में एसडीएम योगेश देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर ने ग्रामीणों से वार्ता की। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने, चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery