Saturday, June, 27,2026

लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन की साजिश बेनकाब

कोटा: शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से कथित धर्मांतरण और धार्मिक उकसावे से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे टेलीग्राम नेटवर्क से जुड़ा था।

'इंटर लव जोन' ग्रुप की जांच

पुलिस के अनुसार 'इंटर लव जोन' नाम से संचालित टेलीग्राम ग्रुप में लगभग 15 हजार सदस्य जुड़े हुए थे, जिनमें बड़ी संख्या पाकिस्तान से जुड़े लोगों की होने की आशंका जताई गई है। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि इस नेटवर्क के माध्यम से नाबालिग एवं युवतियों को जोड़कर उनका ब्रेनवॉश किया जाता था तथा धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था।

पूरे मामले की हो व्यापक जांच: बजरंग दल

बजरंग दल कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने मामले की शिकायत गृह मंत्रालय कर इसकी व्यापक जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कार्ड के माध्यम से संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के परिजनों ने आरोपों को निराधार बताते हुए मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान को निर्दोष बताया है।

जांच में कई नाम आए सामने

जांच के दौरान रिज रोड़ी, हाजी साहब, एसके पठान, अयान और खालिद सहित कई नाम सामने आए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी पूरे नेटवर्क की केवल एक कड़ी हो सकता है। एफएसएल की सहायता से डिलीट चैट और डेटा रिकवर किया जा रहा है ताकि नेटवर्क के दायरे और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

आरोपी के फोन में 40 हजार वीडियो मिले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन से 40 हजार वीडियो मिले हैं, जिनमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी शामिल होने का दावा किया गया है। आरोपी की टेलीग्राम चैट में राजस्थान की एक युवती को दूसरे ग्रुप से जोड़ने, कम उम्र की लड़कियों को प्रभावित करने तथा होटल में ले जाकर वीडियो रिकॉर्ड करने जैसी बातें भी सामने आई हैं, जिनकी सत्यता की जांच जारी है।

पाक हैंडलर ने कहा-हिंदू महिलाओं को टारगेट करो

इसी बीच आरोपी के मोबाइल से ऐसे ऑडियो मिलने का भी दावा किया गया है, जिनमें स्वयं को पाकिस्तान में होने वाला व्यक्ति हिंदू युवतियों, विशेषकर शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने, धार्मिक प्रतीकों के साथ वीडियो तैयार करवाने तथा अन्य लोगों को इस अभियान से जोड़ने की कथित बातें करता सुनाई देता है। इन ऑडियो की भी जांच जारी है और उनकी प्रामाणिकता का परीक्षण किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से रहें सतर्क

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सतर्क रहने, किसी भी भड़काऊ सामग्री, धर्मांतरण के दबाव, ब्लैकमेल अथवा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, आगे की कार्रवाई एफएसएल रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery