Wednesday, June, 17,2026

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव व थाने में तोड़फोड़, 20 जने अरेस्ट

कोटा: वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में रविवार को कोटा के रानपुर क्षेत्र में हिंसा और हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता देवा भड़क, पूर्व सरपंच नारायण, गोविंद सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले वन विभाग की टीम पर हमला किया और बाद में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस उप अधीक्षक चतुर्थ मनीष शर्मा ने बताया कि वनरक्षक सुनील और फॉरेस्टर रघुवीर पंकज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

वन विभाग के मंडाना रेंजर गौरव मीणा के अनुसार डोलिया नाके के अमर कुआं गांव में वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान तीन जेसीबी मशीनों के शीशे तोड़ दिए गए और विभागीय वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। वन विभाग के कई कार्मिकों के साथ मारपीट भी की गई।

वनकर्मियों व पुलिस से मारपीट

घटना के बाद विभागीय अधिकारी शिकायत दर्ज कराने रानपुर थाने पहुंचे, जहां देर रात बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि थाने के बाहर खड़े वाहनों पर हमला किया गया, पथराव किया गया और पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। वनरक्षक सुनील के सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें कई टांके लगे हैं, जबकि फॉरेस्टर रघुवीर पंकज के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। स्थिति बिगडने पर आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery