Monday, November, 23,2026

खाटू दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 9 की मौत

कोटा: कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र के धुले लौट रहा परिवार का वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई। वाहन में दो भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों समेत परिवार के 16 सदस्य सवार थे। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका है कि वाहन चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। परिवार के मुताबिक, धुले से 36 रिश्तेदार 17 नवंबर को तीन वाहनों में तीर्थयात्रा पर निकले थे। उन्होंने ओंकारेश्वर, उज्जैन, सांवरिया सेठ, पुष्कर, सालासर बालाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन किए थे। ट्रक चालक हारून ने बताया कि वाहन में खराबी आने के कारण उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान तेज रफ्तार एमयूवी ने उसे टक्कर मार दी।

पीएम मोदी ने जताया शोकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा और भुज में हुए हादसों पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

ट्रक-कार में टक्कर, जवानों के परिवारों के 7 लोगों की मौत

भुज। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब परिवार कच्छ का रण घूमकर भुज लौट रहा था। सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिजन थे। शवों को कार से निकालने में कई घंटे लगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery