Tuesday, November, 17,2026

जन्मदिन पर दुल्हन सी सजेगी खाटू नगरी, तैयारियां जारी

खाटूश्यामजी: बाबा श्याम का पाटोत्सव (जन्मोत्सव) 20 नवंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसमें देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्याम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी पुलिस और प्रशासन के समन्वय से सुगम दर्शन, सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। मंदिर दरबार को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों और देवी-देवताओं की झांकियों से सजाया जाएगा।

पार्किंग और यातायात के विशेष इंतजामः श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लखदातार ग्राउंड, चारण ग्राउंड, 52 बीघा और सांवलपुरा पार्किंग में बैरिकेडिंग व टिन शेड लगाए जा रहे हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

बिजली कटौती में भी रहेगी रोशनी

मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग और दर्शन मार्गो पर रोशनी के लिए स्थायी व अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिए गए हैं। बिजली कटौती के दौरान 500 किलोवाट के दो और 125 किलोवाट का एक जनरेटर लगाया जाएगा। लखदातार ग्राउंड में 320 किलोवाट तथा 40 फीट मार्ग पर 45 और 42 किलोवाट के जनरेटर रहेंगे।

15 लाख पानी के पाउच, 10 टैंकरः श्रद्धालुओं के लिए 15 लाख पानी के पाउच और 10 टैंकर उपलब्ध रहेंगे। सांवलपुरा और 52 बीघा पार्किंग में सुलभ कॉम्प्लेक्स व पानी की व्यवस्था की जाएगी।
280 कैमरों से निगरानीः कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में 280 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए 2200 निजी गार्ड और होमगार्ड तैनात रहेंगे। प्रमुख स्थानों पर खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे।
पांच एंबुलेंस, चार दमकल वाहन तैयारः यातायात के लिए पांच छोटी और एक बड़ी केन लगाई जाएगी। चार दमकल वाहन, पांच चिकित्सा शिविर और पांच एंबुलेंस तैयार रहेंगी। शिविरों में निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी।
केक चढ़ाकर भजनों से रिझाएंगे बाबा कोः जन्मोत्सव पर श्रद्धालु बाबा श्याम को मावे का केक अर्पित करेंगे और भजनों से आराध्य को रिझाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र में सजावट और रोशनी के बीच भक्तिमय माहौल रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery