Friday, August, 14,2026

छात्राओं का फूटा गुस्सा... रास्ता जाम

केकड़ी: बघेरा के राजकीय सीनियर विद्यालय में शिक्षक पर अश्लील हरकतों और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर बुधवार को छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर रास्ता जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चला। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक के व्यवहार से वे लंबे समय से परेशान थीं। 20 से अधिक छात्राओं की ओर से लिखित शिकायतें दिए जाने की बात सामने आई है। विद्यालय की कुछ शिक्षिकाओं ने भी पूर्व में शिकायत किए जाने की जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी हर्षित शर्मा, तहसीलदार सत्यनारायण लोहार और थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद चौधरी अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं और ग्रामीणों से समझाइश की। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि छात्राओं की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर प्रदर्शनकारियों को प्राचार्य सहित संबंधित शिक्षक को एपीओ करने और शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और रास्ता खोल दिया गया। प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery