Wednesday, November, 26,2025

करंट से विधवा महिला व बेटी-दामाद की मौत

केकड़ी: सावर थाना इलाके के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह मकान की तराई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से विधवा महिला, मौन उसकी बेटी और दामाद की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिसुन्दनी निवासी प्रेम देवी (60) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

मदद के लिए उसकी बेटी कादेड़ा निवासी माया देवी (45) और दामाद कंवरलाल (50) भी आए हुए थे। सुबह मकान की तराई के दौरान प्रेमदेवी, माया देवी, कंवरलाल और एक अन्य बेटी तारा देवी (22) मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गए। इससे चारों बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने सभी को सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तारा का इलाज जारी है।

ऐसे हुआ हादसा

मकान की दीवार पर चढ़कर कंवरलाल पानी की पाइप से तराई कर रहा था। नीचे प्रेम देवी और बेटी माया ईंटों को जमा रही थीं। तराई करते समय पानी का फव्वारा मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से छू गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया। इससे तीनों करंट की चपेट में आ गए। इसी दौरान तारा चाय देने के लिए आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और जीएसएस में फोन कर बिजली सप्लाई को बंद करवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery