Saturday, October, 31,2026

रेलवे स्टेशन के सामने बस्ती में गरजा निगम का पीला पंजा

उदयपुर: दीपावली से पहले नगर निगम ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। महापौर पारस सिंघवी और निगम के पुलिस निरीक्षक मांगीलाल की मौजूदगी में अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने जेसीबी की मदद से घरों के बाहर और मुख्य सड़क तक किए गए अस्थायी कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान सामान टूटने से बस्तीवासी नाराज हो गए और महापौर से बहस करने लगे। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

सामान टूटने और मारपीट का आरोप

कार्रवाई के दौरान बस्ती के लोगों ने महापौर के सामने नाराजगी जताई। पुलिस ने बहस कर रहे एक युवक को मौके से हटाया। बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में दो-तीन घरों के आगे के हिस्सों को नुकसान पहुंचा और उनके साथ मारपीट भी की गई। महिलाओं का कहना था कि वे दशकों से यहां रह रही हैं। उनका आरोप है कि दीपावली पर बेचने के लिए बाहर रखा सामान भी तोड़ दिया गया। उन्होंने बिलिया गांव में स्थानांतरित करने की बात पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

घरों और झोपड़ियों को सुरक्षित रख केवल मुख्य सड़क से कब्जे हटाए

नगर निगम के निरीक्षक मांगीलाल ने बस्ती में घरों को तोड़ने और लोगों के साथ मारपीट करने के आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई के दौरान किसी भी झोपड़ी या घर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। निगम के अनुसार, बस्ती के लोगों ने झोपड़ियों के आगे बांस और तिरपाल लगाकर मुख्य सड़क तक सामान रख दिया था। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था। लोगों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए सड़क तक किए गए अस्थायी कब्जे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान केवल सड़क पर रखा सामान हटाया गया, जबकि घरों और झोपड़ियों को सुरक्षित रखा गया। निगम ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का उद्देश्य रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराना था, न कि किसी के घर को नुकसान पहुंचाना। अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक रास्ते पर अवरोध होने से आम लोगों को परेशानी हो रही थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery