Wednesday, September, 02,2026

शहरी सरकार में युवाओं पर दांव, बुजुर्गों से भी मुकाबला

जोधपुर: जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है। दोनों दलों ने 17 जेन जी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी 21 वर्षीय स्टूडेंट सरस्वती वार्ड 51 से मैदा मैदान में हैं। भाजपा ने वार्ड 24 से 24 वर्षीय एमए स्टूडेंट भाग्यश्री को टिकट दिया है।

भाजपा के सात युवा उम्मीदवारों में संजू कंवर, भाग्यश्री आचार्य, मनीष चौधरी, असीम अकरम, स्वीटी चावड़ा, निकिता गहलोत और पूजा सोनी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने सायना बानो, सोनिया, नसीम बानो, आनंद राठी, मोहम्मद दानिश, सोमेश्वर गुर्जर, मूमल प्रजापति, सिद्धार्थ मेहरा और योगेश्वरी को मौका दिया है। इनमें पांच अविवाहित हैं।

आनंद का मुकाबला 66 वर्ष के कमलेश से

वार्ड 25 में 27 वर्षीय आनंद राठी की टक्कर 66 वर्षीय पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित से होगी। वार्ड 54 में भाजपा के राकेश बागरेचा के सामने कांग्रेस के सिद्धार्थ मेहरा हैं। युवा और अनुभवी चेहरों के इस मुकाबले से चुनावी तस्वीर रोचक हो गई है।

युवा चेहरों पर दोनों दलों का भरोसा

भाजपा ने 24 से 29 वर्ष उम्र के सात जेन जी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस के युवा चेहरों में 21 वर्षीय सरस्वती सबसे कम उम्र की हैं। दोनों दलों ने दो स्टूडेंट को चुनाव मैदान में उतारा है। पांच जेन जी उम्मीदवार कुंवारे है।

उम्र के आंकड़ों में कांग्रेस आगे

40 से 60 वर्ष आयु वर्ग में कांग्रेस के 58 प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा ने 55 उम्मीदवार उतारे हैं। 60 साल से अधिक उम्र में भाजपा के 11 और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी हैं। यानी दोनों दलों ने युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

भवानीमंडी में पूर्व चेयरमैन कांग्रेस में

झालावाड़। निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा-कांग्रेस में बगावत खुलकर सामने आई है। भवानीमंडी में भाजपा के पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर और पिंकी गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं झालरापाटन में टिकट से नाराज कांग्रेस के छह निवर्तमान पार्षद नदीम मंसूरी, अशोक पुष्पद, शकील अहमद, गीता कुमारी, मंगल गुर्जर और राजेश बैरवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

महिला मेयर सीट पर BJP-कांग्रेस में घमासान

अजमेर। अजमेर नगर निगम की मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित होने से भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों में मुकाबला रोचक हो गया है। 80 वार्डों में भाजपा ने 38 और कांग्रेस ने 36 महिलाओं को टिकट दिया है। कई नेताओं ने खुद चुनाव से पीछे हटकर पत्नी, बेटी या पुत्रवधू को मैदान में उतारा है। भाजपा में रंजना सोनी, मधु शेखावत, नलिनी शर्मा, अनामिका शर्मा और
भारती श्रीवास्तव समेत कई नाम मेयर पद की दौड़ में चर्चा में हैं। कांग्रेस में मीनाक्षी यादव, रश्मि हिंगोरानी, काजल यादव, शिवांगी शर्मा, रश्मि शर्मा और आशा तुनवाल प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत भी निर्दलीय मैदान में है। कांग्रेस ने वार्ड 3 और 4 में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। दोनों दल अब बागियों को मनाने में जुटे हैं।

भाजपा में बगावत, निर्दलीय उतरे नेता

अजमेर/सिरोही। निकाय चुनाव में टिकट वितरण से नाराज भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पार्षद अरुण शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष घीसू गढ़वाल, पूर्व पार्षद रंजन शर्मा और ओबीसी प्रकोष्ठ के सक्रिय नेता अशोक सोनी ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। चारों ने पार्टी की विचारधारा से नाराजगी नहीं होने की बात कहते हुए विधायक अनीता भदेल पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी वार्ड 52 से निर्दलीय उतरी हैं। सिरोही के आबूरोड में महिला मोर्चा जिला मंत्री स्वीटी शर्मा ने वार्ड 20 से टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट कांग्रेस पार्षद की पत्नी को दिया गया, जबकि वह भाजपा की प्राथमिक सदस्य भी नहीं थीं। इस्तीफों से पार्टी के सामने डैमेज कंट्रोल की चुनौती बढ़ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery