Tuesday, November, 24,2026

दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला

झुंझुनू: झुंझुनूं में बेटी के ससुराल वालों से विवाद सुलझाने पहुंचे पिता की हत्या कर दी गई। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव रूडरोल निवासी रिटायर्ड सुबेदार सुरेश कुमार (60) बेटी के ससुराल चिड़ावा बाईपास इलाके के सूरजगढ़ गांव गए थे। यहां ससुराल पक्ष ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि देर रात चिड़ावा बाईपास पर झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस चिड़ावा अस्पताल पहुंची। मृतक सुरेश कुमार हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रूडरोल गांव के रहने वाले थे और अपनी बेटी के पास चिड़ावा आए थे। मृतक के भतीजे बच्चन सिंह ने बताया कि 22 नवंबर की रात 8 बजे चाचा सुरेश कुमार अपनी बेटी मोनू से मिलने चिड़ावा गए थे। दरअसल, 2012 में शादी के बाद से ही उनकी बेटी और दामाद के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। बेटी के ससुराल वालों से बातचीत कर समझाइश करने के लिए वे अपने नाती विज्ञान और भतीजे अर्जुन के साथ स्कूटी पर बेटी के ससुर और दामाद के मकान पर गए थे।

मेन गेट पर ही किया हमला

सुरेश कुमार जैसे ही मकान के मेन गेट पर पहुंचे, आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें चिड़ावा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से झुंझुनूं और फिर बीडीके अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अमित कुमार की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। इसमें मृतक की बेटी के ससुर मंदरूप, पति होशियार सिंह और देवर जसवीर पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery