Saturday, April, 19,2025

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 36 विभूतियों और 16 भामाशाहों को किया सम्मानित

झालावाड़: जिले में 'झालावाड़ के रल' सम्मान समारोह सीजन-2 का भव्य आयोजन एक निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, फर्स्ट इंडिया के सीनियर एडिटर जिनेन्द्र शेखावत, वाइस प्रेसिडेंट विशाल माधुर, जिला परिषद सीईओ एस.डी. मीणा और कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के 36 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'झालावाड़ के रत्न' सम्मान से नवाजा गया, वहीं 16. भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस कार्यक्रम में जिले के सभी नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जिले के रत्नों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया। फस्टें इंडिया के सीनियर मैनेजर इमरान खान और जिला संवाददाता आरिफ मंसूरी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery