Thursday, October, 22,2026

अपनी जड़ों से कट जाता है इतिहास भूलने वाला समाजः शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, वह अपनी जड़ों से कट जाता है, इसलिए जरूरी है कि हम इतिहास से लगातार जुड़े रहें। मंगलवार को बीजेएस राजपूत सभा भवन में वीर शिरोमणि श्री महाराव शेखाजी की जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शेखावत ने कहा कि भारत के बौद्धिक ज्ञान, विज्ञान, संपदा और समृद्धि से आकर्षित होकर अनेक आक्रांता यहां आए। भारत की सभ्यता और उसकी संपन्नता ने विदेशी शक्तियों को आकर्षित किया। सिकंदर के समय से लेकर हूणों, कुषाणों और बाद के आक्रांताओं तक भारत ने लंबे समय तक बाहरी आक्रमणों का सामना किया। इसके बावजूद भारतीय सभ्यता की निरंतरता बनी रही। इसका श्रेय उन पूर्वजों के साहस, संघर्ष, त्याग और अपनी संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा को जाता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा। केंद्रीय मंत्री ने समाज से अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्वजों के आदशों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, अपितु उन्हें नई पीढ़ी के संस्कारों और जीवन मूल्यों का हिस्सा बनाना चाहिए।

जयंती समारोह तक सीमित न रहें आदर्श

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इतिहास पुरुषों के शौर्य, संघर्ष और आदर्शों को केवल जयंती समारोहों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। समाज का विकास केवल राजनीतिक सामर्थ्य से नहीं, अपितु शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और चरित्र निर्माण से होता है। केंद्रीय मंत्री ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सशक्त, जागरूक और संस्कारवान समाज का निर्माण करना चाहिए। इसके लिए सामाजिक एकता मजबूत करने, युवाओं को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की आवश्यकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery