Thursday, August, 27,2026

देश को बांटने वाले बयान दे रहे राहुल गांधी: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यतागत चेतना, वेदों, पुराणों और उपनिषदों की कितनी जानकारी है, यह मनुस्मृति पर दिए उनके बयान से स्पष्ट हो गया है। शेखावत ने कहा कि किसी भी ऐतिहासिक या सांस्कृतिक विषय पर उसके मूल संदर्भ और तत्कालीन परिस्थितियों को समझे बिना टिप्पणी करना अथवा राजनीतिक लाभ के लिए उसे तोड़-मरोड़कर पेश करना अनुचित और निंदनीय है।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि भारत की सभ्यतागत चेतना और सांस्कृतिक मान-बिंदुओं के प्रति जन-आस्था को प्रभावित करने तथा गौरवशाली इतिहास को नीचा दिखाने के लिए पिछले करीब 200 वर्षों में कई सुनियोजित प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जानबूझकर ऐसा किया। स्वतंत्रता के बाद इतिहास और सांस्कृतिक मान बिंदुओं को सही करने का अवसर था, लेकिन उनके अनुसार कांग्रेस शासन के दौरान इसे सुधारने के बजाय सभ्यतागत चेतना को दूषित करने का काम और तेज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी उसी मानसिकता के साथ देश को बांटने वाले बयान दिए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery